विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी रोडवेज ने दीपावली-छठ के लिए 100 बसें चलाईं, कर्मचारियों को प्रोत्साहन; अमरोहा के लोकल रूट पर बढ़े फेरे

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:23 AM (IST)

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने दीपावली और छठ त्योहार के लिए अमरोहा डिपो से 100 बसों का संचालन शुरू ...और पढ़ें

अमरोहा बस स्टैंड पर रोडवेज बस।

अमरोहा बस स्टैंड पर रोडवेज बस।

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए अमरोहा डिपो से 100 बसें शुरू।

  2. दिल्ली रूट पर 20 बसें, अन्य मार्गों पर फेरे बढ़े।

  3. चालक-परिचालकों को 17 नवंबर तक प्रोत्साहन योजना।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। दीपावली व छठ के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने लोगों को रोडवेज बसों में सुरक्षित सफर कराने की तैयारी की है। शुक्रवार से अमरोहा डिपो की 100 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों के लिए कर दिया गया। दिल्ली रूट पर 20 बसों का संचालन किया गया है जबकि, अन्य पर फेरों को बढ़ा दिया है। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है। यह 17 नवंबर तक रहेगी।

दिल्ली रूट पर 20 बसें

दिल्ली रूट पर 20 बसों को चलाया गया है। जबकि, अन्य 80 बसें मुरादाबाद, उत्तराखंड, बिजनौर, रामपुर, सम्भल व अन्य मार्गों के लिए संचालित की गई हैं। लोकल मार्गों पर बसों के फेरों को बढ़ा दिया है ताकि, लोगों को बसों का इंतजार न करना पड़े।

चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन योजना

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि चालक व परिचालकों को प्रोत्साहन योजना आज से लागू कर दी गई है और 17 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके तहत अवकाश में ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालकों को अलग से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पूजा के लिए 71 स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, CCTV से सुरक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।