विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंकाक में 40 देशों के डॉक्टरों को पछाड़ अमरोहा की डॉ. श्रेया वत्स ने जीता पहला स्थान, थायराइड शोध पर मिला सम्मान

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:49 PM (GMT+05:30)

डाॅ. श्रेया वाटस ने बैंकाक में आयोजित छठी अंतरराष्ट्रीय ईएनटी कान्फ्रेंस में 'न्यूरोफाइब्रोमा का थायराइड ग्रंथि पर प्रभाव' विषय पर शोध प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बैंकाक में ईएनटी कान्फ्रेंस को संबोधित करतीं वेंक्टेश्वरा महाविद्यालय (विम्स) की चिकित्सक डा. श्रेया वत्स। सौ. विवि

बैंकाक में ईएनटी कान्फ्रेंस को संबोधित करतीं वेंक्टेश्वरा महाविद्यालय (विम्स) की चिकित्सक डा. श्रेया वत्स। सौ. विवि

HighLights

  1. न्यूरोफाइब्रोमा का थायराइड ग्रंथि पर प्रभाव विषय पर किया शोधपरक प्रस्तुतीकरण

जागरण संवाददाता, अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (विम्स) की पीजी रेजिडेंट एवं ईएनटी सर्जन डाॅ. श्रेया वाटस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

बैंकाक में आयोजित छठी अंतरराष्ट्रीय ईएनटी कान्फ्रेंस-2026 में उन्होंने अपने शोधपरक व्याख्यान के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, अमेरिका की संस्था वर्ल्ड साइंसटेक कान्फ्रेंसेज की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के चिकित्सकों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डाॅ. श्रेया ने 'न्यूरोफाइब्रोमा का थायराइड ग्रंथि पर प्रभाव' विषय पर अपना शोधपरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बीमारी के निदान, उपचार और सुरक्षित सर्जरी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।

उनके शोध और प्रस्तुतीकरण को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली। निर्णायक मंडल ने उन्हें प्रथम स्थान प्रदान किया। वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर संस्थान की चिकित्सक को मिली सफलता पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य शोध, नवाचार और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से विम्स को चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करना है।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, प्रो. चांसलर डाॅ. रविकांत, डीन डाॅ. एमएच प्रभु, एमएस डाॅ. शिरीष पाटिल और ईएनटी विभागाध्यक्ष डाॅ. वीपी सिंह ने डाॅ. श्रेया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.81 लाख नाम! अब इस नई तरकीब से तलाशेंगे BLO, चेक करें अपना नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।