विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा: एंबुलेंस के पहिये के पीछे छुपाया नवजात का शव, पेट्रोल पंप पर खुला घिनौना राज; होश उड़ा देगी यह वारदात!

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:47 PM (IST)

अमरोहा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्भवती अविवाहित युवती ने गर्भपात की दवा खा ली, जिसके बाद एंबुलेंस ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, अमरोहा। गर्भवती होने के बाद नगर के एक मुहल्ला निवासी अविवाहित युवती ने गर्भपात के लिए दवाई खा ली। चार नवंबर को पेट में दर्द हुआ तो स्वजन 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि बेटी ने रास्ते में ही मृत बच्ची को जन्म दे दिया।

मां ने उसे कपड़े में लपेट तक एंबुलेंस के टायर के पीछे छुपा दिया। जिला अस्पताल में बेटी को दवाई दिला कर सबकुछ छुपाते हुए मां व पिता उसे घर ले आए। इस सारे घटनाक्रम से एंबुलेंस का स्टाफ भी अनभिज्ञ रहा।

पांच नवंबर को स्टाफ एंबुलेंस लेकर कैलसा-उमरपुर स्थित चौराहे पर पहुंचे तथा वहां पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस की सफाई करने लगे। उस समय हेल्पर ने कपड़ों में लिपटा बच्ची का शव देखा। वह लगभग सात माह का था।

हेल्पर ने उसे पेट्रोल पंप पर स्थित कूड़े के ढेर में फेंक दिया तथा चले आए। बाद में पंप कर्मियों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख कर एंबुलेंस के पायलट व हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब जाकर सारे खेल की पोल खुली।

हालांकि पुलिस ने दंपती से पूछताछ की है, लेकिन उन्होंने सारे प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

108 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर जसविंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में रहस्यमय तरीके से मर रही हैं बिल्लियां, कबूतरबाजों पर गहराया शक; 3 महीने में 20 से ज्यादा की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।