विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Panchayat Chunav: अमरोहा में 1663 बूथों पर होगी वोटिंग, 44 हजार से ज्यादा बढ़े वोटर; बदल गया पूरा गणित

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:21 PM (IST)

अमरोहा में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या में कमी आई है, जबकि मतदाताओं की ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. अमरोहा पालिका के सीमा विस्तार में गई पंचायतों के चलते कम हो गए मतदान केंद्र व बूथ

जागरण संवाददाता, अमरोहा। हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश सरकार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन माह में कराए जाने के आदेश देने के बाद गांवों में सियासत गरमा गई है। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बैलेट पेपर मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा में रखवाए गए हैं। बूथों के निर्धारण की कार्रवाई हो चुकी है। इस बार जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए जनपद में 1663 बूथों पर वोट पड़ेंगे।

नगर पालिका अमरोहा के सीमा विस्तार में शामिल हुईं 21 पंचायतों की वजह से उनकी संख्या घट गई है। अब सबकी नजरें आरक्षण पर टिकी हैं। संभावित उम्मीदवार लोगों के बीच पहुंचकर अपनी गोटियों फिट करने में जुट गए हैं।

Hindi Polling Station Statistics Infographic

वर्ष 2021 में 597 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय चुनाव हुआ था। लेकिन, इस बार 21 पंचायतें नगर पालिका परिषद अमरोहा के सीमा विस्तार में शामिल हो गई हैं। इसलिए 576 पंचायतों में ही चुनाव होगा।

इसके अतिरिक्त पिछली बार जिला पंचायत का चुनाव 27 वार्डों में हुआ था लेकिन, परिसीमन के बाद एक वार्ड कम हो गया है। अबकी बार 26 वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।

2025 Voter Count Revision Infographic

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 683 वार्डों में चुनाव हुआ था परन्तु, परिसीमन के बाद उनकी संख्या घटकर 653 रह गई है। 30 वार्ड कम हो गए हैं। इसी तरह मतदान केंद्रों व बूथों की संख्या भी पहले के मुकाबले कम हो गई है।

वर्ष 2021 में मतदान केंद्रों की संख्या 827 थी और बूथों की संख्या 1708 थी। इस बार मतदान केंद्र 799 रह गए हैं और बूथ घटकर 1663 रह गए हैं। वर्ष 2026 में 1663 बूथों पर ही वोटिंग का कार्य होगा। पहले ग्राम पंचायत के 7004 वार्ड थे लेकिन, अब उनकी संख्या 6748 रह गई है। 256 वार्ड घट गए हैं।

पंचायतों में बढ़े 44557 मतदाता

पुनरीक्षण अभियान में पंचायतों में 1,46,725 नए लोग मतदाता बने हैं। 12924 ने नाम, पता आदि संशोधन कराया है। 1,02,168 के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं।

Blockwise Polling Station Statistics 2021

इनमें मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। वर्ष 2021 के चुनाव में 996303 मतदाता थे लेकिन, इस बार उनकी संख्या बढ़कर 1040860 हो गई है। 44557 मतदाता बढ़ गए हैं।

 

पिछले चुनाव में मतदान केंद्र व बूथों की संख्या अधिक थी लेकिन, वर्ष 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनकी संख्या कम रहेगी। क्योंकि पालिका के सीमा विस्तार में गई पंचायतों के मतदान केंद्र व बूथ अभिलेखों से अलग कर दिए गए हैं।

- गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व


यह भी पढ़ें- अमरोहा में नशीली दवाओं पर बड़ा एक्शन: 13 और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द, अब तक 51 पर गिरी गाज