विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा: राष्ट्रगान के दौरान स्कूल में फेंका जलता पटाखा बम, 11वीं की छात्रा घायल; दहशत में विद्यार्थी

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:39 PM (GMT+05:30)

हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रगान के दौरान एक पटाखा बम फेंका गया, जिससे 11वीं की छात्रा संजना ...और पढ़ें

घटना के बाद घायल छात्रा

घटना के बाद घायल छात्रा

HighLights

  1. हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज का मामला, कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। राष्ट्रगान के दौरान किसी असमाजिक तत्व ने कालेज परिसर में जलता हुआ पटाखा बम फेंक दिया। जिसमें नगर के रहरा अडडा निवासी कक्षा 11 की छात्रा संजना घायल हो गई। वहीं, विद्यार्थियों के बीच तेज धमाका होने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं गुरुवार को भी दोपहर करीब 12 बजे भी शिक्षण कार्य के दौरान कालेज परिसर में पटाखा फेंका गया था, जिसमें शिक्षक सतीश चंद आंशिक रूप से घायल हो गए थे। शिक्षकों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज में शुक्रवार सुबह 9ः45 बजे प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के समय किसी असमाजिक तत्व ने पुराने मुंसिफ न्यायायल के बराबर वाले रास्ते से कालेज परिसर में जलता हुआ पटाखा बम फेंक दिया।

यह पटाखा राष्ट्रगान में मौजूद छात्राओं की कतार के पास जाकर फट गया। जिसमें कक्षा 11 ए की छात्रा संजना घायल हो गई। वहीं, तेज धमाका होने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। पूरे विद्यालय में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।

शिक्षकों के बताया कि गुरुवार दोपहर को भी करीब 12 बजे शिक्षण कार्य के दौरान भी किसी असमाजिक तत्व के द्वारा पटाखा जलाकर फेंका गया था जिसमें शिक्षक सतीश चंद आंशिक रूप से चोटिल हुए थे। उस घटना को शिक्षकों ने दीपावली का उत्सव मानकर पुलिस को सूचित नहीं किया था।

शिक्षकों का कहना है कि सुबह विद्यालय के खुलते समय तथा दोपहर को छुटटी के दौरान भी कुछ असमाजिक तत्व गेट पर खडे़ होकर छात्र-छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य महीपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने छुटटी के बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया तथा मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। शिक्षकों ने सुबह नौ से दस तथा दोपहर तीन से चार बजे तक विद्यालय के बाहर पुलिस तैनात रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.81 लाख नाम! अब इस नई तरकीब से तलाशेंगे BLO, चेक करें अपना नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।