कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान: बाढ़ में बह गए रास्ते, अब 5 लाख श्रद्धालुओं की राह में 'अनुमति' का रोड़ा
हसनपुर के पूठधाम सतैड़ा और पौरारा गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियां बाधित हैं। बाढ़ से रास्ते ...और पढ़ें

हसनपुर पूठधाम सतैड़ा मार्ग । जागरण
HighLights
हसनपुर क्षेत्र के पूठधाम सतैड़ा और पौरारा गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगते हैं मेले
संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान की तिथि नजदीक आ चुकी है। तिगरी में गंगा मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हसनपुर तहसील क्षेत्र में भी पूठधाम सतैड़ा और पौरारा गंगा घाटों पर सदियों से गंगा स्नान होता चला आ रहा है। यहां हर साल पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य हासिल करते हैं।
गंगा स्नान से पहले बच्चों के मुंडन तथा पूर्वजों के दीपदान की रस्में भी मां गंगा के तट पर पूरी की जाती हैं। बारिश के मौसम में इस बार गंगा में बाढ़ के दौरान कटान होने से गंगा किनारे पर मेला स्थल की भूमि कुछ कम हो गई है।
ऐसे में यहां पर मेला लगाने के लिए पर्याप्त भूमि करने के लिए प्रशासन किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को कटवाने की तैयारी कर रहा है। खास बात यह है कि मेलों की व्यवस्था ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराई जाती है।
इस बार ग्राम प्रधान प्रशासक बने हुए हैं। जिसकी वजह से उन्हें किसी भी काम को कराने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेना आवश्यक है। गंगा तटबंध से गंगा तट तक का रास्ता बारिश के मौसम में बाढ़ के पानी में बह गया था।
रास्ते के गड्ढों को जी रामजी योजना के अंतर्गत मजदूरों से भरवाने के लिए सतैड़ा के ग्राम प्रशासक करन सिंह ने पिछले सप्ताह प्रस्ताव पास करके भेजा था। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिलने की वजह से रास्तों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। जबकि, 24 नवंबर को मुख्य स्नान है मेला तीन दिन पहले ही लग जाता है।
वहीं पौरारा घाट पर मेला स्थल पूरा करने के लिए सफाई कराने पर विचार चल रहा है। ग्राम प्रशासक इशरत अली का कहना है कि गंगा के कटान में मेला स्थल की भूमि कट गई थी। मेला लगवाने के लिए जीरामजी योजना के मजदूरों से झुंड झाड़ों को साफ कराया जाएगा।
हसनपुर तहसील क्षेत्र में पूठधाम सतैड़ा व पौरारा घाट पर लगने वाले मेलों की तैयारी कराई जा रही है। सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करके दोनों जगह भव्य मेले लगवाए जाएंगे।
- हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम, हसनपुर।
यह भी पढ़ें- अमरोहा: वोटर लिस्ट से गायब हुए 1.81 लाख नाम! अब इस नई तरकीब से तलाशेंगे BLO, चेक करें अपना नाम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।