विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरी दुल्हन की विदाई कराने पहुंचा था दूल्हा, रास्ते में कार के आगे खड़ी हो गई पहली पत्नी; फिर थाने में हुई 'डील'!

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:24 PM (GMT+05:30)

पहली पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दूसरा निकाह कर लिया, जिसे विदा कराने पहुंचा तो पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से थाने में समझौता हुआ, जिसके बाद दूल्हा दूसरी पत्नी को घर ला सका।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. घंटाभर हंगामा के बाद दोनों पक्ष को कोतवाली ले गई पुलिस

जागरण संवाददाता, अमरोहा। पहली पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दूसरा निकाह कर लिया तथा बुधवार को दूसरी दुल्हन को विदा करने पहुंच गया। जानकारी मिलने पर पहली पत्नी भी स्वजन संग पहुंच गई तथा पति की कार के आगे खड़ी हो गई। घंटाभर तक हंगामा किया।पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

अब पति को पहली पत्नी का दहेज का सामान वापस करने तथा मुकदमे का निस्तारण किए जाने पर सहमति बनी। उसके बाद ही दोनों पक्ष रजामंद हुए तथा दूल्हा दूसरी पत्नी को विदा कर घर ला सका।

यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल नगर एक मुहल्ला निवासी युवक की शादी अक्टूूबर 2025 में जनपद बिजनौर के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद रहने लगा। आरोप है कि शादी के करीब दो महीना बाद ही युवक ने पत्नी को घर से निकाल दिया।

लिहाजा मायके गई पत्नी ने 24 दिसंबर 2025 को विवाहिता ने बिजनौर कोतवाली में पति और अन्य ससुराल वालों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करा दी। यह मुकदमा फिलहाल बिजनौर की अदालत में विचाराधीन है।

वहीं पति ने चार दिन पहले नौगावां सादात के गांव निवासी युवती से स्वजन की सहमति से निकाह कर लिया था। मंगलवार रात दुल्हन की विदाई होनी थी। लिहाजा युवक दूल्हा बनकर स्वजन व रिश्तेदारों के साथ दुल्हन को विदा करने ससुराल पहुंच गया।

उधर पहली पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो वह भी स्वजन व रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंच गई। गांव के रास्ते में वह दूल्हा बने पति की कार के आगे खड़ी हो गई तथा हंगामा शुरू कर दिया।

दोनों पक्षों में नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया तथा गांव के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है।

युवक द्वारा पत्नी का दहेज वापस करने और तलाक से जुड़ी कानूनी कार्रवाई पूरी करने की बात पर तीन दिन में फैसला करने का समझौता हुआ है। दोनों पक्ष थाने से चले गए थे, किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वहीं, थाने से जाने के बाद ही दूल्हा दूसरी दुल्हन को विदा कर घर ला सका।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में दिल दहलाने वाला हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया परिवार, 5 साल के मासूम की मौत; मां की हालत नाजुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।