विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे की लत ने उजाड़ा घर: पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो गुस्साए पति ने पेट्रोल डालकर जला दी बाइक

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:51 PM (IST)

अमरोहा के हसनपुर में एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के मायके जाने से इनकार करने पर ...और पढ़ें

आग का गोला बनी बाइक

आग का गोला बनी बाइक

संवाद सहयोगी, हसनपुर। नाराजी के चलते मायके में रह रही पत्नी के ससुराल जाने से मना करने पर पति ने नशे की हालत में बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे बाइक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव झोटना निवासी युवक की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी किसान की बेटी से हुई थी। उन पर एक बेटी भी है।

विवाहिता का पति शराब पीने का आदी है जिसकी वजह से शादी के बाद से ही दोनों में नाराज ही रहती है। पति के शराब पीकर परेशान करने की वजह से काफी समय से विवाहिता अपने पिता के घर मायके में रह रही है।

कुछ समय पहले नशे की हालत में पति अपने ससुर के छप्पर में भी आग लगाकर भाग गया था। जिम्मेदार लोग कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी कर चुके हैं परंतु रिश्तों में कोई सुधार नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम युवक अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को अपने घर ले जाने की जिद करने लगा। नशे की हालत में देखकर पत्नी ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया।

जिससे आक्रोशित होकर उसने दहेज में दी हुई बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा का कहना है कि युवक ने ससुराल पहुंचकर दहेज में दी हुई बाइक में आग लगाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी, तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे: अमरोहा के किसानों को सर्किल रेट से चार गुणा अधिक मिलेगा मुआवजा, लखनऊ भेजा प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।