विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी! 10 दिन में दूसरी बार मेल से मचा हड़कंप, खाली कराई गई कचहरी

Published: Wed, 25 Feb 2026 03:28 PM (IST)

अमरोहा जिला न्यायालय को दस दिनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। "सुन्नियान दासन" नामक आईडी ...और पढ़ें

धमकी के बाद जिला न्यायालय परिसर में तलाशी लेते सीओ अवधमान भदौरिया व अन्य । जागरण

धमकी के बाद जिला न्यायालय परिसर में तलाशी लेते सीओ अवधमान भदौरिया व अन्य । जागरण

HighLights

  1. दस दिन के भीतर दूसरी बार मिला धमकी भरा मेल

  2. सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर में कराई चेकिंग

जागरण संवाददाता, अमरोहा। दस दिन के भीतर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला न्यायालय की विभागीय ईमेल आइडी पर आई मेल से हड़कंप मच गया। न्यायिक अधिकारी व कर्मी कक्षों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर सीओ अवधभान भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा चेकिंग अभियान चलाया।केवल न्यायालय परिसर ही नहीं बल्कि बाहर भी चेकिंग की गई।

बीती 16 फरवरी को भी भेजा गया था ईमेल

दो घंटा तक ली गई तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद फिर से न्यायिक कार्य शुरू कराया गया। बीती 16 फरवरी को जिला न्यायालय की विभागीय ईमेल आइडी पर सुन्नियान दासन के नाम की मेल आइडी से तमिलनाडु में ईडब्ल्युएस आरक्षण लागू किए जाने के विरोध में धमकी भरा मेल भेजा गया था।

73372887

आरक्षण खत्म करने की दी थी धमकी

इसमें लिखा था कि यदि आरक्षण खत्म नहीं किया गया तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। साथ ही जिला न्यायालय के कक्षों में बम रखा होने की धमकी दी थी। मेल में सारी कचहरी को 12:15 बजे तक खाली कराने को कहा था। हालांकि उस दिन भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। दिनभर कचहरी का कार्य प्रभावित हुआ था।

सुन्नियान दासन की आईडी से किया गया था मेल

दोपहर बाद ही न्यायिक कार्य शुरू हो सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस क्रम में बुधवार 25 फरवरी को सुबह 10:30 बजे फिर से सुन्नियान दासन की आइडी से धमकी भरा मेल जिला न्यायालय की विभागीय आइडी पर मिला। जिसमें फिर से जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

सभी कक्षों की ली गई तलाशी

जिला जज विवेक ने इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद को सूचना दी। एसपी के आदेश पर सीओ अवधभान भदौरिया, देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शौकेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ जिला न्यायालय पहुंच गए। डाग स्कायड, दमकल, बम निरोधक दस्ता भी कचहरी पहुंच गए।

उस समय तक सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता बाहर निकल आए। सभी न्यायिक कक्ष व कचहरी परिसर में सघन तलाशी ली गई। लगभग दो घंटा तक तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद फिर से न्यायिक कार्य शुरू कराया गया।

दस दिन में भी नहीं मिला आउटलुक से जवाब

बीती 16 फरवरी को धमकी भरा मेल मिलने आउट लुक से बनी ईमेल आइडी से भेजा गया था। लिहाजा पुलिस ने आउट लुक को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मेल भेजा था। अब इस मामले को बीते 10 दिन हो चुके हैं। परंतु अभी तक आउट लुक की तरफ से कोई जवाब अमरोहा पुलिस को नहीं मिल सका है। जिसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि मेल भेजने वाला कौन है। अब बुधवार को फिर से धमकी भरा मेल भेजा गया है।

 

बुधवार को मिला धमकी भरा मेल हाईकोर्ट के साथ ही अमरोहा न्यायालय को भेजा गया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

- अवधभान भदौरिया, सीओ।


यह भी पढ़ें- अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ISI और LTTE के नाम से आया ईमेल