विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ-दीपावली पर दिल्ली जाना हुआ आसान: अमरोहा से चलेंगी 20 स्पेशल बसें, चालकों को मिलेंगे ₹4,800 तक एक्स्ट्रा

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:14 PM (IST)

दीपावली और छठ पर्व के लिए अमरोहा डिपो से 6 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलेंगी, जिसमें दिल्ली के ...और पढ़ें

अमरोहा बस स्टैंड

अमरोहा बस स्टैंड

HighLights

  1. छह से 17 नवंबर तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, लोकल रूटों पर बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे

जागरण संवाददाता, अमरोहा। आगामी दिनों में आने वाले दीपावली व छठ के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में यात्रियों को बेहतर सफर कराने की तैयारी की है। त्योहारों पर आने वाले लोगों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक ओर जहां दिल्ली के लिए 20 बसों का संचालन किया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर लोकल रूटों पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। निगम ने चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी हैं और उनके लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। छह नवंबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रूट पर बसों का संचालन होगा।

अमरोहा डिपो से दीपावली व छठ पर्व के लिए 100 बसों का संचालन होगा। इनमें 20 बसें अनुबंधित और 80 बसें निगम की होंगी। अभी दिल्ली रूट पर 12 बस संचालित हैं लेकिन, त्योहारों को देखते हुए छह नवंबर से आठ बसें और बढ़ाई जाएंगी।

लाेकल रूट पर दौड़ने वाली बसों के फेरों को बढ़ाए जाएंगे। चालक व परिचालकों को प्रोत्साहन योजना के तहत रोजाना 400 रुपये मिलेंगे। इसका लाभ आउटसोर्सिंग, संविदा सहित पात्र सभी चालक व परिचालकों को भी मिलेगा।

11 दिन निर्धारित मानक पूरा करने वाले कर्मियों को एक मुश्त 4,400 रुये दिए जाएंगे। 12 दिन ड्यूटी करने और तय किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करने पर 4,800 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को 12 दिन की ड्यूटी करने पर एक मुश्त 2,500 रुपये और 11 दिन के 2,100 रुपये दिए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10 हजार रुपये और सेवा प्रबंधकों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

 

6 से 17 नवंबर तक सभी बसों का संचालन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दिल्ली रूट पर 20 बसें चलेंगी जबकि, लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।

- केसी गौड़, एआरएम


यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे : अमरोहा के 950 किसानों की चमकेगी किस्मत, जमीन के मिलेंगे सर्किल रेट से 4 गुणा दाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।