विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक तिगरी मेले में शिविर लगाएगी अखिल भारतीय जाट महासभा, भोजन और ठहरने की रहेगी व्यवस्था

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:18 AM (IST)

अखिल भारतीय जाट महासभा तिगरी गंगा मेले में एक शिविर स्थापित करेगी, जिसके लिए पदाधिकारियों ने मेलास्थल पर भूमि का चयन कर लिया है।

तिगरी मेले में शिविर लगाएगी अखिल भारतीय जाट महासभा।

तिगरी मेले में शिविर लगाएगी अखिल भारतीय जाट महासभा।

HighLights

  1. अखिल भारतीय जाट महासभा तिगरी मेले में शिविर लगाएगी।

  2. पदाधिकारियों ने मेलास्थल पर भूमि का चयन किया।

  3. शिविर में भोजन और ठहरने की व्यवस्था होगी।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को मेलास्थल पर पहुंचकर भूमि का चयन कर लिया। चयनित भूमि पर महासभा का बैनर भी लगा दिया गया है।

महासभा के संरक्षक वीरेंद्र सिंह और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ शिविर लगाने के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

बताया कि कुछ ही दिनों में चयनित स्थान पर शिविर की व्यवस्थाएं शुरू कर दी जाएंगी। शिविर में महासभा के पदाधिकारियों के साथ ही मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। यहां ब्रजपाल सिंह, हैप्पी प्रधान, हरवीर सिद्धू, मास्टर योगेश सिंह, मदन सिंह, पिंटू धारीवाल आदि रहे।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेले में गूंजेंगे मां गंगा के जयकारे, श्रद्धालुओं के स्वागत को सजने लगे घाट, तैयारियां तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।