विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकालतख्त एक्सप्रेस में टिफिन बम, बीडीएस ने किया डिफ्यूज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 10 Aug 2017 09:53 AM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 12:18 PM (IST)

अभी तक साइकिल, प्रेशर कुकर तथा अन्य वस्तुओं में बम रखकर विस्फोट कराए गए हैं, लेकिन ट्रेन में टिफिन बम ...और पढ़ें

अकालतख्त एक्सप्रेस में टिफिन बम, बीडीएस ने किया डिफ्यूज
अकालतख्त एक्सप्रेस में टिफिन बम, बीडीएस ने किया डिफ्यूज

लखनऊ (जेएनएन)। कोलकाता से जम्मू तवी जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस के एसी कोच में टिफिन बम मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। स्वतंत्रता दिवस पर देश में आतंकी घटना की साजिश के तहत ही आज ट्रेन में मिले बम की घटना को देखा जा रहा है। 

अभी तक साइकिल, प्रेशर कुकर तथा अन्य वस्तुओं में बम रखकर विस्फोट कराए गए हैं, लेकिन ट्रेन में टिफिन बम का मिलना सुरक्षा एजेंसियों को अब और हैरान कर रहा है। अमेठी जिले में आज सुलतानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर कोलकाता से जम्मूतवी जा रही अकालतख्त ट्रेन के एसी कोच बी-3 में शौचालय में एक सुतली में लिपटा टिफिन बम मिला। अकबरगंज स्टेशन पर ट्रेन को रोककर इसे डिफ्यूज कर दिया गया । 

ट्रेन को रात 2 बजे के करीब सुतली से लिपटा टिफिन देखे जाने के बाद रोका गया। रेलवे व स्थानीय पुलिस की भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरु किया । लखनऊ से सुबह 6:30 पर पहुंचे बम डिस्पोजल स्क्वायड ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सुतली से लिपटे टिफिन बम में एक पत्र भी मिला है जिसमें इंडियन मुजाहिदीन की ओर से अबू दुजाना का बदला लेने की बात लिखी गई है। बम का वजन ढाई किलो बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेठी: अकालतख्त ट्रेन में बम मिलने से दहशत, लावारिस पत्र में आतंकी दुजाना का जिक्र

अब सुरक्षा एजेंसियां पता करने में लगी हैं कि टिफिन में किस प्रकार का विस्फोटक है। डीजी रेलवे विजय मौर्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी रेलवे से पूरी जानकारी ली।

देखें तस्वीरें : अकालतख्त एक्सप्रेस में मिला टिफिन बम

DG GRP विजय मौर्य ने कहा, अभी कुछ कहना जल्द बाजी होगी, ATS को इन्फॉर्म कर दिया गया है, जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। रेलवे सुरक्षा बल के एसपी सौमित्र यादव ने कहा कि कम तीव्रता वाला डिवाइस मिला था, जिसे निष्क्रिय करने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ के स्कूल में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के शोर पर तोड़फोड़, आगजनी

7:30 पर आगे के सफर को रवाना हुई ट्रेन 

12317 अप अकालतख्त एक्सप्रेस के एसी कोच बी 3 की शौचालय में बम मिलने से यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन की पूरी जांच हुई इसके बाद इसको 7:30 बजे आगे रवाना किया गया। बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज किया। इसको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। ट्रेन को 7:30 बजे पूरी सुरक्षा जांच के बाद गन्तव्य की ओर रवाना किया गया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।