विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में देशभर के जायकों के बीच पहुंचा निहालगढ़ का समोसा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिल रही जबरदस्त सराहना

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:59 AM (IST)

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में अमेठी के निहालगढ़ का 80 साल पुराना समोसा देशभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह पारंपरिक व्यंजन बड़े शहरों के जायकों के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है, जिससे निहालगढ़ और अमेठी को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. निहालगढ़ का 80 साल पुराना समोसा IITF-2026 में प्रदर्शित।

  2. दिल्ली के भारत मंडपम में देशभर से लोग चख रहे स्वाद।

  3. पारंपरिक व्यंजन ने अमेठी और निहालगढ़ को दिलाई पहचान।

संवाद सूत्र, जगदीशपुर (अमेठी)। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ-2026) में 15 से 20 राज्यों के पारंपरिक व्यंजन पेश किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित कस्बे का करीब 80 साल पुराना समोसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग इसका स्वाद लेने और जानकारी पाने स्टाल पर पहुंच रहे हैं। वर्षों पुरानी स्थानीय परंपरा का यह व्यंजन निहालगढ़ और अमेठी को राष्ट्रीय पहचान दिला रहा है। बड़े शहरों के मशहूर जायकों के बीच भी इसे पसंद किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मेले से पारंपरिक खानपान को नई पहचान और बड़े बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। कैंटीन संचालक आदित्य त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम 27 नवंबर तक है। लोगों ने समोसे की उम्मीद से बढ़कर सराहना की है। उन्होंने कहा कि इसकी विश्वसनीयता बनाए रखने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में प्रलोभन देकर मतांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 आरोपी दबोचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।