विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में पत्नी और दो बच्चों को छोड़ प्रेमिका से शादी करने पर अड़ा युवक, टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:41 AM (IST)

अमेठी के संग्रामपुर में एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा।

  2. अमेठी के सरैयाकनू गांव में हुई यह घटना।

  3. पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

संवादसूत्र, अमेठी। प्रेमिका से शादी करने की जिद ने एक युवक को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर दिया कि गांव में हड़कंप मच गया। संग्रामपुर के सरैयाकनू गांव में शनिवार सुबह युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी मांग है कि जब तक प्रेमिका से शादी नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। पुलिस मौके पर पहुंच युवक को सुरक्षित नीचे उतारवाया।

गांव निवासी युवक पुणे में रहकर काम करता है। करीब 11 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। युवक करीब एक सप्ताह पहले पुणे से घर आया था। पिछले तीन दिनों से वह घर से गायब था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा तो अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टावर पर चढ़ा अजीत प्रेमिका से शादी कराने की मांग पर अड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया है।

यह भी पढ़ें- अमेठी के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा नया पुल, 50 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।