विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में सियासी धमाका! 30 साल बाद बीजेपी-संघ छोड़कर प्रवीण सिंह हजारों कार्यकर्ताओं संग BSP में शामिल

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:28 PM (GMT+05:30)

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में दशकों की सेवा के बाद बसपा में शामिल होने का फैसला किया है। 

प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पप्पू। फाइल फोटो- जागरण

प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पप्पू। फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. प्रवीण सिंह ने भाजपा छोड़ बसपा में शामिल होने का फैसला किया।

  2. दशकों की सेवा के बाद भाजपा से इस्तीफा दिया।

  3. बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की मौजूदगी में शामिल होंगे।

संवाद सूत्र, भादर(अमेठी)। करीब साढ़े तीन दशक से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सेवा व तीन दशक से भाजपा की राजनीति को पीछे छोड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा व प्रमुख भादर प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पप्पू निवासी त्रिसुंडी बसपा में शामिल होने का फैसला लिया है। मंगलवार को संगठन व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बसपा में शामिल होने की घोषणा किया।

गुरुवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अगुवाई में त्रिसुंडी स्थित कान्हा लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बसपा का दामन थामेंगे। जिसके चलते विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जिले की सियासी हलचल बढ़ गई है। इनके साथ भाजपा सहित अन्य दलों के लगभग हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह 1995 में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक सफ़र की शुरुआत किया। इसके बाद 1998 में मंडल अध्यक्ष , 2002 में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, 2005 में जिलाउपाध्यक्ष, 2018 में जिला महामंत्री और 2020 से 2026 तक जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह इस समय भादर ब्लाक के प्रमुख व जिले के प्रमुख संघ के अध्यक्ष हैं।

राजनीति के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही है। उनकी मानें तो 2007, 2012, 2017, 2022 में विधान सभा चुनाव में अमेठी सीट से प्रत्याशी की दावेदारी किया था। 2027 में भी अमेठी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया था। इतना सब होने के बावजूद अपेक्षित महत्व न मिलना संगठन व पार्टी से त्यागपत्र दिया जाना बताया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। बसपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई मंच निर्माण में जुटा है, तो कोई झंडा पोस्टर बनाने में व्यस्त है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा, दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।