विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा, दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:54 PM (IST)

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भाजपा के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही किसी राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा मंडलाध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपते भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह। जागरण

भाजपा मंडलाध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपते भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह। जागरण

HighLights

  1. प्रवीण कुमार सिंह ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया।

  2. व्यक्तिगत कारणों और वर्तमान परिस्थितियों का हवाला दिया।

  3. जल्द ही किसी राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने की संभावना।

संवाद सूत्र, भादर(अमेठी)। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रवीण कुमार सिंह निवासी त्रिसुंडी ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदों, संगठनात्मक दायित्वों, प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

मंगलवार को जिलाध्यक्ष संबोधित त्यागपत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष भादर दिलीप विश्वकर्मा को सौंपा। पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने त्यागपत्र सौंपने के बाद कहा कि व्यक्तिगत कारणों एवं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए त्यागपत्र दिया है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में लंबे समय से रहकर ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। उस दौरान सभी ने मेरा भरपूर सहयोग किया। इसके लिए वे सभी के ऋणी रहेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि वे दो-एक दिन में एक राष्ट्रीय पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें- यूजीसी के विरोध में इस्तीफा देने वाले निलंबित नगर मजिस्ट्रेट की जांच पूरी, अलंकार अग्निहोत्री पर सभी आरोप सिद्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।