विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी के मुज्तबा अमेरिका की बिंगहैमटन यूनिवर्सिटी में बने फैकल्टी फेलो, 30 देशों के चुनिंदा शिक्षाविदों में हुए शामिल

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:00 AM (IST)

अमेठी के जायस निवासी सैयद मुज्तबा अतहर का चयन न्यूयॉर्क के बिंगहैमटन विश्वविद्यालय में चार्ल्स ई. शीड्ट फैकल्टी फेलो के रूप में हुआ है।

मुज्तबा अतहर

मुज्तबा अतहर

HighLights

  1. जायस के सैयद मुज्तबा अतहर का अमेरिका में चयन।

  2. बिंगहैमटन विश्वविद्यालय में चार्ल्स ई. शीड्ट फैकल्टी फेलो बने।

  3. 30 से अधिक देशों के चुनिंदा शिक्षाविदों में शामिल।

संवाद सूत्र, अमेठी। प्रतिभा और मेहनत के दम पर मंजिल हासिल करने का सपना देखने वालों के लिए जायस के सैयद मुज्तबा अतहर ने मिसाल पेश की है। कस्बे की गलियों से निकलकर उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में अपनी पहचान बनाई है। न्यूयॉर्क स्थित बिंगहैमटन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर जेनोसाइड एंड मास अट्रासिटी प्रिवेंशन में उनका चयन चार्ल्स ई. शीड्ट फैकल्टी फेलो (2026-2027) के रूप में हुआ है।

मोहल्ला जेर मस्जिद निवासी प्रसिद्ध शायर रहे स्व. सैयद नूरुद्दीन अकबर उर्फ बाकिर के पुत्र मुज्तबा अतहर वर्तमान में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, नोएडा में कानून के सहायक प्रोफेसर हैं। उन्हें 30 से अधिक देशों से चयनित चुनिंदा प्राध्यापकों के प्रतिष्ठित समूह में स्थान मिला है।

फैकल्टी फेलो के रूप में वह आगामी वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी शिक्षा, मानवाधिकार संरक्षण और बड़े पैमाने पर होने वाली हिंसा एवं अत्याचारों की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण शोध कार्य करेंगे। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे जायस के लिए गौरव का विषय बन गई है।

दो भाइयों और दो बहनों में बड़े मुज्तबा के छोटे भाई अल्यासा अब्बास अशोक महाविद्यालय, सोमपति, हरियाणा में अध्ययनरत हैं। उनकी मां रायबरेली जिले के रही ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नपा अध्यक्ष मनीषा, राम नारायण कनौजिया, महेश प्रताप सोनकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व प्रमुख रमेश कुमार सिंह ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें- अमेठी डीएम ने IAS पत्नी के साथ दिव्यांग बच्चों संग मनाई दीपावली, गिफ्ट पाकर खुश हुए बच्चे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।