अमेठी में शादी के सीजन में दोगुना हुआ फ्लावर डेकोरेशन का कारोबार, कार व मंडप सजावट की बढ़ी मांग
सहालग के सीजन में अमेठी के रामगंज में फूलों की सजावट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। विवाह समारोहों में कार, स्टेज और मंडप सजाने के लिए ताजे व आर्टिफिशियल फूलों की भारी मांग है, जिससे कारीगर व्यस्त हैं और व्यवसाय दोगुना हो गया है।
-1795859088267_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
संवादसूत्र, रामगंज(अमेठी)। सहालग के सीजन में फूलों से सजावट (फ्लावर डेकोरेशन) का कारोबार तेजी से चढ़ रहा है। विवाह समारोहों में कार सजाने से लेकर स्टेज, प्रवेश द्वार और मंडप तक फूलों से सजावट कराने का चलन बढ़ा है। दूल्हे की कार को आकर्षक बनाने के लिए ताजे गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा और विभिन्न रंगों के आर्टिफिशियल फूलों की मांग अधिक है।
रामगंज, दुर्गापुर , ढेंमा,सहित बाजारों में कार सजाने के लिए तीन से दस हजार रुपये तक की अलग-अलग वैराइटी उपलब्ध हैं। शादी वाले परिवार अपनी पसंद के अनुसार सजावट की थीम चुन रहे हैं। फूलों के रंगों का संयोजन, फ्लावर वर्क और आकर्षक लाइटिंग है। कार को खास रूप दिया जा रहा है। कई दुकानों पर शादी के आयोजनों की बुकिंग एक सप्ताह पहले से ही फुल हो चुकी है। ऐसे में फूल सजाने वाले कारीगर सुबह से देर रात तक आर्डर पूरा करने में जुटे हैं।
कामगार राजकुमार मौर्य ने बताया कि शादी के सीजन में उनका कारोबार सामान्य दिनों की अपेक्षा लगभग दोगुना हो जाता है। सीजन में चार से पांच लोगों को काम के लिए अलग से लगाना पड़ता है। लगातार काम के बावजूद अच्छी बुकिंग से कारीगरों में उत्साह है।
वहीं, फ्लावर डेकोरेटर अनिल कुमार ने बताया कि इस बार ताजे और आर्टिफिशियल फूलों को मिलाकर सजावट कराने का चलन अधिक है। इससे कार आकर्षक दिखने के साथ शादी की तस्वीरों में भी खूबसूरत नजर आती है। फ्लावर डेकोरेशन अब विवाह समारोहों की सजावट का खास हिस्सा बन गया है।
फूल और बुके के दाम
-बुके 150 से शुरू होकर 1000 रुपये।
-गुलाब सिंगल- 20 से 30 रुपये तक।
-गेंदा- 60 से लेकर 150 रुपये किलो तक
-गाड़ी सजी-2000 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक।
-जयमाल का स्टेज सजाना-पांच से 25 हजार रुपये तक।
-शादी के सीजन में ताजे फूलों की मांग बढ़ जाती है। इन दिनों दुकान पर फूलों की मांग अधिक होने से सुबह प्रयागराज से ताजे फूल लाते है।- लाल जी मौर्य, फ्लावर डेकोरेटर।
-शादी वाले घरों में सजावट के लिए आर्टिफिशियल फूलों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फूलों की भी मांग बढ़ी है। डिमांड के अनुसार कार्य किया जाता है।- सूरज मौर्य, फूल कारोबारी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।