विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में 2.82 करोड़ की लागत से बनेंगे उत्सव भवन, ग्रामीणों को मांगलिक आयोजनों में मिलेगी बड़ी राहत

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:10 PM (IST)

अमेठी में ग्रामीणों को सांस्कृतिक और सामूहिक आयोजनों के लिए दो उत्सव भवन बनाए जाएंगे, जिनकी लागत 2.82 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. अमेठी में दो उत्सव भवनों का निर्माण होगा।

  2. ग्रामीणों को सांस्कृतिक आयोजनों में मिलेगी सुविधा।

  3. शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों का खर्च बचेगा।

देवेंद्र सिंह परिहार, अमेठी। ग्रामीणों को सांस्कृतिक व सामूहिक कार्यक्रमों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए संग्रामपुर के भौसिंहपुर व बाजारशुकुल के ऊंचगांव में 2.82 लाख रुपये से उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके निर्माण के लिए शासन से एक करोड़ 41 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। 3000 वर्ग मीटर में उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। उत्सव भवन बन जाने से ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

गांव व आस-पास सांस्कृतिक व सामूहिक कार्यक्रम के लिए भवन व स्थान न होने से लोगाें को शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए निजी स्तर पर दूर दराज स्थित प्राइवेट वैंक्वेट हाल, होटल, मैरिज लान का सहारा लेना पड़ता है, जिससे कार्यक्रम के आयोजन में खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है।

साथ ही भवन निर्माण के लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। उत्सव भवन निर्माण होने से शादी-विवाह के साथ ही छोटे बड़े कार्यक्रम करने में लोगों को आसानी होगी। लोगों का खर्च भी बचेगा साथ ही घर के नजदीक होने से सुविधाएं भी मिलेंगी। जिले का यह पहला उत्सव भवन होगा। आगामी दिनों में प्रत्येक विधानसभा में एक-एक उत्सव भवन निर्माण कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

दो विधानसभाओं में हो रहा निर्माण
जिले के चारो विधानसभाओं में एक एक उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना है। जिसके तहत गौरीगंज के अन्नीबैजल व तिलोई के कूरा में उत्सव भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

भवन में ये मिलेंगी सुविधाएं
डबल मंजिल इमारत, दो हाल, दो कमरे, पीने के पानी की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, शादी के आयोजन के लिए मंच, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, किचन सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उत्सव भवन निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। बजट का इंतजार है। जिसके मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उत्सव भवन के निर्माण से सांस्कृतिक व सामूहिक कार्यक्रमों में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मनोज कुमार त्यागी, डीपीआरओ

यह भी पढ़ें- अमेठी के 16 पीएम श्री स्कूलों में बनेंगे 'लर्निंग कॉर्नर', खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे बच्चे