चार जोन और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा UP बोर्ड एग्जाम, परीक्षा की तैयारी में जुटा विभाग
अमेठी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली ...और पढ़ें

HighLights
85 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
नकल विहीन परीक्षा के लिए चार जोन, 13 सेक्टर
सीसीटीवी और सचल दल से होगी कड़ी निगरानी
जागरण टीम, अमेठी। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के 85 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।
नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में कमर कस ली है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसी कैमरे की निगरानी में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को चार जोन में बांटा गया है।
सचल दल रहेंगे भ्रमणशील
परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जिले में चार जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 82 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 85 केंद्र व्यवस्थापक और 85 बाह्य केंद्र व्यवस्थाकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान जिले में सचल दल भ्रमणशील रहेंगे। सचल दलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- अब बिना e-KYC के नहीं मिलेगा काम, ‘जी-राम-जी’ में रजिस्टर्ड श्रमिकों को ही दिया जाएगा रोजगार
इस दौरान परीक्षा में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सही ढंग से परीक्षा आयोजित कराने संपन्न कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के अंदर बनाए गए स्ट्रांग रूम की वायस रिकार्डर और सीसी कैमरे से निगरानी की जा रही है। परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 13410 छात्र और 12770 छात्राएं एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 10108 छात्र व 10937 छात्राएं शामिल होंगे। इनकी निगरानी के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तीन कर्मचारियों स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थाक की जिम्मेदारी तय की गई। जिले में छह सेक्टर और 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा गया है। जिससे किसी भी प्रकार की आकस्मिक जरूरत पर आरक्षित सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा सके।
बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से आयोजित कराने को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को चार जोन व 13 सेक्टर में बाटा गया है। -डा. राजेश कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक
