विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 4000 करोड़ के निवेश से बनेगी टायर फैक्ट्री, हजारों को मिलेगा रोजगार

Published: Fri, 06 Feb 2026 11:41 AM (IST)

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के औद्योगिक गलियारे में गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक टायर बनाने वाली कंपनी ने अमेठी के ऊंचगांव ...और पढ़ें

सीएट टायर कंपनी के अधिकारियों ने ऊंचगांव व सेवरा में अधिग्रहित भूमि का किया निरीक्षण। जागरण

सीएट टायर कंपनी के अधिकारियों ने ऊंचगांव व सेवरा में अधिग्रहित भूमि का किया निरीक्षण। जागरण

HighLights

  1. टायर कंपनी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे 4000 करोड़ का निवेश करेगी।

  2. अमेठी में 150-200 एकड़ भूमि का अवलोकन किया गया।

  3. निवेश से स्थानीय युवाओं को रोजगार और क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

जागरण संवाददाता, अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे में औद्योगिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। निवेशक औद्याेगिक इकाइयों की स्थापना करने के लिए भूमि का अवलोकन करने पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को टायर बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों ने ऊंचगांव व सेवरा में स्थित यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की भूमि का अवलोकन किया। कंपनी द्वारा औद्योगिक इकाई स्थापित करने की संभावनाओं को लेकर करीब 150 से 200 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।

उद्यमी मित्र प्रवीण कुमार सिंह ने निवेशक को आकर्षिक करने के लिए क्षेत्र में उपलब्ध श्रमिक संसाधन, सुगम परिवहन व्यवस्था तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से मिलने वाले लाजिस्टिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी। श्रमिकों की सहज उपलब्धता और बेहतर सड़क संपर्क से कंपनी के अधिकारी प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें- चार जोन और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा UP बोर्ड एग्जाम, परीक्षा की तैयारी में जुटा विभाग

अधिकारियों ने माना कि एक्सप्रेस वे से जुड़ाव के कारण कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में काफी सहूलियत मिलेगी, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी।

उद्यमी मित्र ने बताया कि यदि प्रस्तावित योजना को अंतिम रूप मिलता है, तो इससे न केवल क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। औद्योगिक गलियारे के विकास से पूर्वांचल क्षेत्र को आर्थिक मजबूती मिलेगी।