अमेठी के 9 बूथों पर एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरा, 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज
अमेठी में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
-1792758920761_m.webp)
जिले के सभी 9 मतदान केंद्रों पर 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज
HighLights
अमेठी में शिक्षक निर्वाचन के लिए 88.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले के सभी 9 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान प्रक्रिया की निगरानी की।
जागरण संवाददाता, अमेठी। विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को अमेठी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के सभी 9 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान हुआ। कुल 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी सुबह से ही भ्रमणशील रहे। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी अन्य प्रबंधों का जायजा लिया।
उन्होंने तहसील गौरीगंज, विकासखंड जामों, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, सिंहपुर, सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई और विकासखंड बहादुरपुर के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान सुचारु रूप से कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- UP MLC Election Voting LIVE: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म, कई जिलों में सपाई-भाजपाई के बीच झड़प
जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी केंद्रों पर सतत निगरानी रखी। मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी मौजूद रहे।
आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान की व्यवस्था की गई। जिले के सभी नौ केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं।
यह भी पढ़ें- UP MLC Election Voting LIVE: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म, कई जिलों में सपाई-भाजपाई के बीच झड़प
