UP MLC Election Voting LIVE: सोनभद्र MLA ने डाला वोट, यूपी में एमएलसी के 11 सीटों पर वोटिंग जारी
UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

UP MLC Chunav | उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP MLC Election 2026 | उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
इन सीटों पर कुल 14.81 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।
वोटिंग के समय तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, ऐसे सभी कर्मचारी व शिक्षक जो मतदाता हैं उन्हें वोट डालने के लिए शुक्रवार को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा।
एमएलसी चुनाव की पल-पल की अपडेट्स LIVE BLOG में पढ़िए-
