विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम युवा उद्यमी योजना: 1105 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य, 246 को मिला लोन

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:41 AM (IST)

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अमेठी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाया जा रहा है। इस योजना से महिलाएं ऋण प्राप्त कर सिलाई, ब्यूटी पार्लर जैसे विभिन्न उद्यमों से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से महिलाओं को बनाया जा रहा उद्यमी।

  2. अमेठी में 1105 महिलाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित।

  3. सिलाई, ब्यूटी पार्लर जैसे उद्यमों से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर।

जागरण संवाददाता, अमेठी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। योजना के तहत महिलाओं को चुने गए उद्यम के जरिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह स्वयं का रोजगार कर उद्यम के जरिए स्वावलंबी बन सकें। इसके लिए 1105 का टारगेट विभाग को दिया गया है।

उद्योग विभाग से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का चालू वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से लक्ष्य प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूह की इच्छुक महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 779 महिलाओं ने आवेदन किया है।

वहीं 266 से अधिक महिलाओं के ऋण की स्वीकृति मिल गई है, जबकि 246 महिलाओं को ऋण मुहैया करा दिया गया है। वहीं पिछले वर्ष 1800 के सापेक्ष 949 से अधिक महिलाएं उद्यमी बन खुद का कारोबार कर रही हैं, जिससे उन्हें काफी लाभ मिल रहा है। साथ ही वह दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं।

यह काम करेंगी महिलाएं
सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मुर्गी पालन, आटा चक्की, किराना स्टोर, मसाला, डिटरर्जेंट पाउडर व केक, बेकरी, अचार, मुरब्बा आदि के लिए आवेदन किया है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सीएम युवा उद्यमी योजना से जुड़कर स्वावलंबी बनेंगी। उनकी आजीविका सुनिश्चित होगी। साथ ही इससे उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।- प्रवीणा शुक्ला, उपायुक्त स्वत: रोजगार

यह भी पढ़ें- अमेठी में विकास की करोड़ों की परियोजनाएं तैयार, लोकार्पण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।