विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी के यात्रियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, अब अयोध्या-वाराणसी समेत चार शहरों के लिए दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:24 PM (IST)

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अमेठी के तिलोई बस अड्डे के आधुनिकीकरण और लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज व वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. परिवहन मंत्री ने तिलोई बस अड्डे के आधुनिकीकरण की घोषणा की।

  2. तिलोई से चार प्रमुख शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।

  3. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।

संवादसूत्र, अमेठी। आरबीएस इंटर कालेज परिसर में चल रही श्रीराम कथा का श्रवण करने सोमवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने तिलोई बस अड्डे के आधुनिकीकरण के साथ यहां से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराने का ऐलान किया। घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि तिलोई बस अड्डे को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बस स्टाप के रूप में विकसित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि तिलोई से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।

इससे क्षेत्र के लोगों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगम और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। तिलोई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय से बेहतर परिवहन सुविधाओं की जरूरत महसूस हो रही थी। ऐसे में बस अड्डे के आधुनिकीकरण और चार प्रमुख शहरों के लिए बस सेवा शुरू होने की घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कम खर्च में होगी लाखों की अर्निंग, अमेठी के किसानों को सिखाया बंपर कमाई का वैज्ञानिक तरीका

इससे स्थानीय आवागमन को सुविधा मिलने के साथ अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई को यह सौगात देने के लिए परिवहन मंत्री का आभार जताया।