यूपी चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट से कटेंगे अपात्रों के नाम, अमेठी डीएम ने पुनरीक्षण पूरा करने के दिए निर्देश
अमेठी डीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने पात्र मतदाताओं को जोड़ने ...और पढ़ें
-1793539970079_m.webp)
डीएम ने बैठक कर समय सीमा में पुनरीक्षण पूरा करने के दिए निर्देश।
HighLights
डीएम ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची समीक्षा की।
पात्र नाम जोड़ने, अपात्र हटाने के निर्देश दिए, पारदर्शिता पर जोर।
मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की दुरुस्ती सुनिश्चित करने को कहा।
जागरण संवाददाता, अमेठी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 को लेकर डीएम ने समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परख सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ नियमित बैठक कर निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए और मृतक व अपात्र मतदाताओं की प्रविष्टियां नियमानुसार हटाई जाएं। इस काम में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, मृतक और स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित सहित अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता और अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का नियमानुसार इस्तेमाल किया जाए।
पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। मतदेय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बीएलओ और सुपरवाइजर को उनके दायित्वों तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया का समुचित प्रशिक्षण भी दिया जाए।
युवाओं और नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही मृतक और स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
डीएम ने दो टूक में कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, एडीएम ज्योति सिंह, डीडीओ वीरभानु सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लायमेंट जोन, अब युवाओं को अपने ही जिले में मिलेगा रोजगार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।