अमेठी में फैमिली आईडी योजना में तेजी लाने के निर्देश, राशन कार्ड से वंचित परिवारों पर जोर
जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अमेठी में फैमिली आईडी योजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें आईडी निर्माण में तेजी लाने ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
फैमिली आईडी योजना की प्रगति की जिलाधिकारी ने समीक्षा की।
आईडी निर्माण में तेजी लाने और पात्रों को लाभ देने के निर्देश।
राशन कार्ड से वंचित परिवारों की आईडी प्राथमिकता से बनाने पर जोर।
जागरण संवाददाता, अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फैमिली आईडी : एक परिवार, एक पहचान योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, आईडी निर्माण में तेजी लाने और पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परिवारों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनकी फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाए। राशन कार्डधारक परिवारों को छोड़कर शेष सभी पात्र परिवारों की आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी विशिष्ट पहचान हो और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले।
पहले बनाई गई सिंगल फैमिली आईडी को परिवार के अन्य सदस्यों के विवरण के साथ जोड़कर पूर्ण फैमिली आईडी बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि परिवार का कोई सदस्य छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों, वयस्कों और नौकरीपेशा लोगों सहित सभी सदस्यों का विवरण आईडी में शामिल किया जाए।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को आईडी निर्माण व अद्यतन के लिए अभियान चलाकर काम तेज करने को कहा। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने और प्रगति की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक काम करने को कहा, ताकि कोई पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला और अन्य संबंधित अधिकारी व सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।