भदोही में यू-डायस पोर्टल पर 18 हजार विद्यार्थियों का फीड नहीं हुआ डाटा, प्रधानाचार्यों को नोटिस
भदोही में 42 विद्यालयों के 18 हजार से अधिक छात्रों का यू-डायस पोर्टल पर डेटा फीड नहीं हुआ है। जिला ...और पढ़ें
-1793465750433_m.webp)
यू-डायस पोर्टल पर 18 हजार विद्यार्थियों का फीड नहीं हुआ डाटा।
HighLights
भदोही में 18 हजार छात्रों का डेटा फीड नहीं।
42 विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर की लापरवाही।
प्रधानाचार्यों को 3 नवंबर तक डेटा फीड करने का निर्देश।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा फीड करने में विद्यालय प्रबंधन लापरवाही बरत रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित 42 विद्यालयों के 18 हजार छात्रों का डाटा अभी भी पोर्टल पर फीड नहीं हो सका है। इसे जिला विद्यालय निरीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है।
तीन नवंबर तक डाटा फीड न करने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई के साथ वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण करने की चेतावनी दी गई है।
जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम) प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, अनुदानित मदरसों सहित अन्य विद्यालयों के लिए सभी छात्र-छात्राओं का विवरण यू-डायस पोर्टल पर फीड करना अनिवार्य किया गया है।
देखा जाय तो जिले में संचालित 196 विद्यालयों में से 42 विद्यालय ऐसे हैं जिनकी ओर से छात्र-छात्राओं का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने में लापरवाही की जा रही है। इन विद्यालयों में पंजीकृत 45020 में से 26219 विद्यार्थियों का डाटा फीड हो सका है। जबकि 18801 विद्यार्थियों का डाटा फीड नहीं हो सका है। विशेषकर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की ओर से डाटा फीड करने में लापरवाही की जा रही है।
निर्धारित समय में डाटा फीड न कराने पर माना जाएगा कि विद्यार्थियों का फर्जी नामांकन किया गया है। चेताया गया है कि इसमें लापरवाही करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। प्रधानाचार्य, प्रबंधकों को तीन नवंबर तक का समय दिया गया है। -अंशुमान, जिला विद्यालय निरीक्षक।