विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगे प्रगणक

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM (IST)

अमेठी में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों पर प्रेस वार्ता हुई, जिसमें स्व गणना और घर-घर गणना की समय-सारिणी बताई गई।

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना।

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना।

HighLights

  1. जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू।

  2. 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व गणना।

  3. दिसंबर से घर-घर जाकर होगी गणना।

जागरण संवाददाता, अमेठी। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई। इसमें मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना की प्रक्रिया, समय-सारिणी और स्व गणना के बारे में जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण भी दिया गया। उनसे जनगणना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनसंख्या गणना के इस चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व गणना की सुविधा मिलेगी। जानकारी जमा करने के बाद मिलने वाली स्व गणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी और घर-घर गणना के दौरान प्रगणक को दिखानी होगी।

प्रगणक एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर गणना करेंगे। स्व गणना आईडी देने से दर्ज विवरण के सत्यापन और गणना में मदद मिलेगी। सीडीओ ने नागरिकों से जानकारी सही, स्पष्ट और पूरी दर्ज करने तथा गणना कार्य में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान 40 निर्धारित प्रश्नों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी। नागरिक पहले से अपने और परिवार के जरूरी विवरण व्यवस्थित कर लें, ताकि स्व गणना के समय असुविधा न हो। जनगणना से मिलने वाले आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और संसाधनों के बेहतर नियोजन में उपयोगी होते हैं।

मास्टर ट्रेनर दिवाकर मिश्रा ने मीडिया प्रतिनिधियों को पोर्टल पर विवरण दर्ज करने, उसका उपयोग करने और स्व गणना आईडी हासिल करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रेस वार्ता में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी के इन 76 पीएमश्री स्कूलों में उगेंगी सब्जियाँ और औषधीय पौधे, बच्चों को मिलेंगे ₹20,000; पढ़ें पूरा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।