शिक्षा में डिजिटल क्रांति: दो करोड़ से 50 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेंगी स्मार्ट क्लास, अमेठी में काम शुरू
अमेठी जिले में 50 परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट क्लास स्थापित की जाएंगी। यह पहल छात्रों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ेगी।

पहली फोटो में अमेठी की मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू और दूसरी फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
50 विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट क्लास।
दो करोड़ रुपये से आधुनिक डिजिटल शिक्षा।
छात्रों की पढ़ाई में रुचि, उपस्थिति बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, अमेठी। जिले के 50 परिषदीय विद्यालयों व आंगनबा़ड़ी केंद्रों के छात्रों को अब स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। सीडीओ के प्रयास से जल्द ही एसीसी के सीएसआर फंड से स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है। यहां छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से पठन-पाठन कर सकेंगे। जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी तो स्कूल आने के लिए भी वे प्रेरित होंगे।
सीडीओ के प्रयास से जल्द ही जिले के 50 परिषदीय विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा व डिजिटल से जोड़ने के लिए दो करोड़ रुपये से स्मार्ट क्लास बनाया जाएगा। स्मार्ट क्लास में डिजिटल पढ़ाई के लिए आधुनिक उपकरण रहेंगे। शिक्षक इन स्मार्ट पैनल का उपयोग कर पाठों को अधिक प्रभावी तरीके से समझा सकेंगे।
विद्यार्थियों में बढ़ेगी अध्ययन की रुचि
शिक्षक वीडियो, आडियो सहित अन्य डिजिटल सामग्री का उपयोग करके बच्चों को जटिल विषयों को आसानी से पढ़ाएंगे। इससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ेगी और वह विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। स्मार्ट क्लास रूम होने से शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए डिजिटल मंच मिलेगा। साथ ही, ई-लर्निंग से विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेंगी और स्कूलों में वातावरण भी अच्छा बनेगा।
कहानियां, भाव गीत, फिजिकल एक्टिविटी को कार्टून के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। स्मार्ट क्लास की स्थापना से स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी और ठहराव भी बढ़ेगा। बच्चे पूरी रुचि के साथ केंद्र पर पढ़ाई कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- धान खरीद: यूपी में MSP के साथ ₹20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त देगी सरकार, उतराई-छनाई के पैसों का 48 घंटे में भुगतान
स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चों को सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। बच्चे पूरी रुचि के साथ खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही बौद्धिक विकास होगा। जल्द ही 50 परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्मार्ट क्लास स्थापना कराई जाएगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है -पूजा साहू, मुख्य विकास अधिकारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।