विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकर नगर में टेंट की पाइप में उतरा करंट, चपेट में आए युवक की मौत

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:54 PM (IST)

सम्मनपुर के सीहमऊ मोलनापुर गांव में रामलीला टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से आदर्श गुप्त ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, सम्मनपुर। रामलीला के टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सम्मनपुर के सीहमऊ मोलनापुर गांव का आदर्श गुप्त जन्म से अपने ननिहाल में रहता था। बीती शुक्रवार शाम वह फतेहपुर ककरड़ीला बाजार जाने के लिए निकला था। रामलीला के लिए लगाए गए टेंट के पास लघुशंका करने के लिए गया।

यहां टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देरतक आदर्श के वापस नहीं लौटने पर उसके मामा विनोद गुप्त खोजबीन में निकले। टेंट के पास आदर्श मृत अवस्था में पड़ा मिला। बताया जाता है कि शुक्रवार को बारिश के कारण रामलीला का आयोजन नहीं हुआ था। इसके बावजूद भी टेंट में मेन लाइट चालू थी। केबल कटा होने के कारण टेंट के पाइप में करंट उतर रहा था।

स्वजन ने लाइट लगाने वाले पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। आदर्श अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से मां तारा देवी आदर्श की मौत से बेसुध हैं। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में किस जमीन पर बना राम मंदिर? सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, 2 नवंबर को सुनवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।