'सपा का घोषणा पत्र सिर्फ जुमलेबाजी', OP राजभर ने अखिलेश और आजम खां पर बोला हमला
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को 'जुमलेबाजी' करार देते हुए अखिलेश यादव और आजम खान पर हमला बोला।

सुभासपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर। जागरण
HighLights
ओमप्रकाश राजभर ने सपा घोषणा पत्र को जुमलेबाजी कहा।
सपा के 25 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ते पर सवाल उठाए।
आजम खान के बयान पर गंभीर चर्चा की बात कही।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सुभासपा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रण पत्र और 2027 के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से जुमलेबाजी है। उन्होंने सपा के वादों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और विपक्ष की राजनीति को मुद्दों से भटकाने वाला बताया।
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2012 से पहले के सपा घोषणा पत्र और मौजूदा प्रण पत्र, दोनों को पढ़ा है। किसानों की कर्जमाफी के वादे पर उन्होंने समर्थन जताया, लेकिन सपा के वादों की व्यावहारिकता पर सवाल उठाए। सपा के 25 लाख नौकरियां और पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने के वादे पर भी कटाक्ष किया।
मुस्लिम समाज के मुद्दों पर होनी चाहिए गंभीर चर्चा
उन्होंने पिछले सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठे विवादों का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव पर निशाना साधा। 75 जिलों में अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करने की पहल पर भी उन्होंने असहमति जताई। आजम खान के बयान ''मरेंगे तो कुछ करके मरेंगे'' पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज के मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने विपक्ष पर भाजपा का भय दिखाकर मुस्लिम समाज को राजनीतिक संदेश देने का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षा, रोजगार, अमन-चैन और राजनीतिक भागीदारी समाज की प्रमुख जरूरतें हैं। उनके बयान से सपा और सुभासपा के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप फिर तेज हो गया है।
यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें
सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने जितना पुड़िया मंत्री को दिया है वहीं छोड़ते हैं। कहा कि लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब राम मंदिर में चोरी करने वालों के घरों पर बुल्डोजर चलेगा और कब बनारस शहर टोकियो बनेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।