विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में करवा चौथ पर दिल्ली से घर लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार वालों से हुई थी कहासुनी

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:38 AM (GMT+05:30)

करवा चौथ पर घर लौटे एक युवक ने अंबेडकरनगर के दिलावलपुर गोहिला में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। नशे में घर आने के बाद परिजनों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक ने करवा चौथ पर घर लौटकर की आत्महत्या।

  2. नशे में परिजनों से कहासुनी के बाद उठाया यह कदम।

  3. अंबेडकरनगर के दिलावलपुर गोहिला में हुई घटना।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। करवा चौथ पर घर लौटे युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। आलापुर के दिलावलपुर गोहिला निवासी सुनील कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह भाइयों के साथ दिल्ली में रोजी-रोटी के लिए रहते थे। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी। वह करवा चौथ पर घर आए थे।

बताया गया कि बुधवार शाम वह नशे में घर पहुंचे और स्वजन से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद वह कमरे में सोने चले गए। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो स्वजन ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सुनील का शव पंखे से लटका मिला। स्वजन ने शव उतारकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ल ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में घने कोहरे के चलते थमी रफ्तार, रेल और सड़क यातायात पर पड़ा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।