विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर के कटेहरी रेलवे स्टेशन पर 7 साल बाद शुरू हुआ ट्रेनों का ठहराव, लोगों ने बांटे लड्डू

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:14 PM (IST)

अंबेडकरनगर के कटेहरी रेलवे स्टेशन पर सात साल बाद ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

कटेहरी स्टेशन पर यात्री बब्बू दुबे को मिठाई खिलाते व्यापर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सोनी

कटेहरी स्टेशन पर यात्री बब्बू दुबे को मिठाई खिलाते व्यापर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सोनी

HighLights

  1. कटेहरी स्टेशन पर सात साल बाद ट्रेनों का ठहराव शुरू।

  2. सौ करोड़ की लागत से स्टेशन का हुआ है कायाकल्प।

  3. स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खुशी की लहर।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। करीब सौ करोड़ रुपये की लागत से कटेहरी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने व सात वर्ष बाद ट्रेन के प्रथम ठहराव से लोगों की खुशी, उत्सुकता तथा गतिशीलता, प्लेटफॉर्म पर हलचल शाम से ही दिखने लगी थी।

दैनिक जागरण कटेहरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से गत रविवार के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद रेल प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है।

81323582

रेलवे स्टेशन के गेट व प्लेटफॉर्म कटेहरी व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को लडडू खिलाया, जय श्रीराम, जय माता की एवं भोलेनाथ का जयकारा लगाकर जश्न मनाया। प्रथम ठहराव पर लोगों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए क्षेत्रीय विधायक को आमंत्रित किया था, लेकिन ट्रेन के तीन घंटे बिलंब से पहुंचने की सूचना एवं विधायक की व्यस्तता के चलते उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।

कुछ कुली, अखबार, चाय, पानी, मूंगफली, पत्रिका आदि बेचने वालों ने ट्रेन की समय सारिणी स्टेशन मास्टर इंद्रपताप से सुबह से ले रहे हैं। टिकट खिड़की पर कतारबद्ध यात्रियों को कर्मी राजकुमार टिकट प्रदान कर रहे थे। सूने प्लेटफॉर्म यात्रियों से गुलजार होने, टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़, ट्रेन के आने, पहुंचने, प्रस्थान आदि के समय की उदघोषणा, ट्रेन के हार्न सुनने को लोग आतुर दिखे।

पूर्व में यहां रुकने वाली पहले वन एलवी अप व डाउन पैसेंजर और लोकल समेत चार ट्रेनों का ठहराव नवंबर 2019 से बंद है। सिर्फ एक्सप्रेस ट्रेनें ही बिना रुके निकल जाती हैं। सांसद लालजी वर्मा ने ट्रेनों के ठहराव के मुद्दे को संसद में उठाया और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक इसकी आवाज पहुंचाई।

81323580

60 यात्रियों ने खरीदा टिकट

स्टेशन मास्टर इंद्रपताप ने बताया कि शाम सात बजे तक 60 लोगों ने ट्रेन से अयोध्या का सफर करने के लिए टिकट खरीदा है। यात्री सुरेश सोनी, राकेश मिश्रा आदि ने बताया कि ट्रेन भले ही बिलंब है, लेकिन हम लोग आज ट्रेन से यात्रा जरूर करेंगे।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, पंकज गुप्ता, इंडिया अग्रहरि, शत्रुघन गुप्त, सोनू चौरसिया, दुर्गा अग्रहरि, बब्बू दुबे, धर्मेंद्र, दीपक, अजय यादव, श्रेयांश चौबे, राकेश मिश्र ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव से छोटे व्यापारियों का कारोबार वापस लौट आएगा।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर: जलालपुर बाईपास का बजट पास, आम लोगों को मिलेगा लंबे जाम से छुटकारा