विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, अंबेडकर नगर में सरयू तटों और सरोवरों में उमड़े श्रद्धालु; मंदिरों में गूंजे जयकारे

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:03 AM (IST)

अंबेडकरनगर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर पूजन-अर्चन, कथा श्रवण और मंशापुर कुटी पर दो दिवसीय मेले का आयोजन हुआ, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

  2. सरयू नदी और सरोवरों में आस्था की डुबकी।

  3. मंशापुर कुटी पर दो दिवसीय मेले का आयोजन।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवरों और सरयू नदी में स्नान कर पूजन-अर्चन किया। महरुआ के मंशापुर कुटी स्थित सरोवर में सर्दी के बावजूद सुबह छह बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

टांडा और आलापुर क्षेत्र में सरयू नदी के तटों पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। टांडा के हनुमानगढ़ी घाट, राजघाट और महादेवा घाट पर मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया और तट के मंदिरों में पूजन किया। महिलाओं ने घाट पर हलवा-पूड़ी बनाकर परंपरा के अनुसार मां सरयू को कढ़ाई चढ़ाई।

वहीं दूसरी ओर मंशापुर कुटी पर दो दिवसीय अंतरजनपदीय कार्तिक मेले का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के साथ मुंडन संस्कार भी कराया गया। महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाई। महंत सुखराम दास की अगुवाई में साधु-संत भजन-कीर्तन करते रहे। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने भी घाट का निरीक्षण की।

यह भी पढ़ें- बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका, 27 को अंबेडकर नगर के टांडा और 28 नवंबर को जलालपुर में लगेगा मेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।