विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका, 27 को अंबेडकर नगर के टांडा और 28 नवंबर को जलालपुर में लगेगा मेला

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:44 PM (IST)

अंबेडकरनगर में 27 और 28 नवंबर को टांडा व जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित होंगे। इन मेलों में निजी कंपनियां 18-40 वर्ष के 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर देंगी, जिसके लिए पंजीयन अनिवार्य है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. टांडा और जलालपुर में 27-28 नवंबर को रोजगार मेले।

  2. निजी कंपनियां 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास को देंगी अवसर।

  3. रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन के बाद ही मिलेगा प्रवेश।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। रोजगार मिशन के तहत बेरोजगार अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए टांडा और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित होंगे। डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर जिला सेवा योजन कार्यालय इन मेलों का आयोजन कर रहा है। टांडा विधानसभा क्षेत्र का मेला 27 नवंबर को त्रिलोकीनाथ पीजी कालेज परिसर में लगेगा।

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र का 28 नवंबर को बाबा बरूआ दास पीजी कॉलेज, परुइया आश्रम, जलालपुर में आयोजित होगा। देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए भाग लेंगी।

18 से 40 वर्ष आयु के कक्षा 10वीं, 12वीं, आइटीआइ उत्तीर्ण और उच्चतर योग्यताधारी अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के बाद ही मेले में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कोहरे से मंद पड़ी रफ्तार, अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे लेट पहुंची साबरमती एक्सप्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।