कोहरे से मंद पड़ी रफ्तार, अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे लेट पहुंची साबरमती एक्सप्रेस
घने कोहरे के कारण अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें 5-6 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को ठंड में खुले प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।
-1795406262613_m.webp)
HighLights
घने कोहरे से ट्रेनों की गति धीमी पड़ गई।
साबरमती एक्सप्रेस 5 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची।
यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। घने कोहरे के चलते विभिन्न राज्यों से होकर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की गति धीमी पड़ गई है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली साबरमती एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस व फरक्का एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें पांच से छह घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब होने से यात्री तो परेशान हैं ही, साथ ही स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्री भी बेहाल हैं।
ठंड में खुले प्लेटफार्म पर बैठकर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, राजस्थान,पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य स्थानों के लिए ट्रेनें गुजरती हैं। कोहरे के कारण हावड़ा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-मऊ ट्रेन तीन घंटे से चार घंटे तक विलंब से चल रही हैं।
प्लेटफार्म पर अलाव व प्रतीक्षालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। कई यात्री ट्रेन के आने की सूचना के लिए बार-बार पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाते दिखे। पूछताछ केंद्र पर तैनात लिपिक वीरेंद्र ने बताया कि पश्चिम दिशा से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें विलंबित चल रही हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने से ट्रेनों को धीमी गति से चल रही हैं।