विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटे दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, अंबेडकरनगर में बैंकों से मिलेगा क्रेडिट कार्ड और 30 हजार रुपये का लोन

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

अंबेडकरनगर में छोटे दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। पहले चरण का ऋण चुकाने वाले लाभार्थी 30 हजार रुपये तक का ऋण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका कारोबार मजबूत होगा।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को अब बैंक क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी।

  2. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 30 हजार रुपये तक का ऋण मिलेगा।

  3. पहला ऋण चुकाने वाले लाभार्थी क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र होंगे।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। नगरीय निकायों के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को अब बैंक क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत यह सुविधा उन लाभार्थियों को मिलेगी, जिन्होंने पहले चरण का ऋण पूरा चुका दिया है। इसके जरिए छोटे दुकानदार कारोबार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे।

नगर पालिका अकबरपुर, टांडा और जलालपुर तथा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर के 2,500 दुकानदार इस योजना का लाभ पा सकेंगे। सड़क किनारे ठेला या स्टाल लगाने वाले, फल-सब्जी विक्रेता, लांड्री सेवा देने वाले, सैलून और पान की दुकान चलाने वाले पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण ले सकते हैं। समय पर ऋण चुकाने पर अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं।

जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले चरण का ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड मिलेगा। बैंक आफ बरोदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडियन और सेंट्रल बैंक के माध्यम से 30 हजार रुपये का ऋण आसानी से उपलब्ध होगा। पात्र दुकानदार डूडा कार्यालय, बैंक या नगरीय निकाय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य केवाईसी दस्तावेज हैं। बैंक के सिविल रिकार्ड में डिफाल्टर नहीं पाए जाने पर भी क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से दुकानदारों का क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस सुविधा से दुकानदार रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।”- विकास यादव, परियोजना अधिकारी (डूडा)

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा, 10 रुपये में मिलेगा एसी वेटिंग रूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।