विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में छठ महापर्व संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख समृद्धि, घाटों पर छठी मैया की जय-जयकार 

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 16 Nov 2026 08:26 AM (IST)

अंबेडकरनगर में आस्था और उल्लास का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। 24 घंटे के ...और पढ़ें

सरयू-तमसा तट पर गूंजी छठी मैया की जय, उगते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु।

सरयू-तमसा तट पर गूंजी छठी मैया की जय, उगते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु।

HighLights

  1. छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न।

  2. 24 घंटे के निर्जला व्रत के बाद घाटों पर भीड़।

  3. सरयू और तमसा नदी तट पर छठी मैया की जयकार।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। आस्था, भक्ति और उल्लास का महापर्व छठ सोमवार को भोर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया।24 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के बाद जैसे ही सूर्य की पहली किरण घाटों पर पड़ी, पूरा जिला छठी मैया की जय-जयकार से गूंज उठा।व्रतियों ने डूबते नहीं, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु, अमर सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

अकबरपुर, जलालपुर में तमसा नदी का तट और टांडा, आलापुर तहसील क्षेत्र में पवित्र सरयू नदी का तट, साथ ही ग्रामीणांचल के सरोवर श्रद्धालुओं से पटे रहे। शनिवार की रात से सोमवार की भोर तक घरों में छठी मैया के गीत व जागरण हुआ।

 

amdedkar nagar chathh small

श्रद्धा और धूमधाम के साथ महिलाओं ने व्रत में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

घाट पर उमड़ी महिलाएं

अपार श्रद्धा और धूमधाम के साथ महिलाओं ने व्रत में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के जौहरडीह, घंटाघर, गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी के तट पर बने छठ घाट समेत टांडा के हनुमानगढ़ी स्थित सरयू नदी के तट पर छठ पूजन के लिए महिलाओं व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई थी।

भोर में पांच बजे भगवान सूर्य का उदय हुआ तो व्रतियों ने उन्हें अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजन संपन्न किया। छठ मैया के गीत गाए और पूजा की गई। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह घाटों का निरीक्षण करती रहीं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: उषा अर्घ्य के बाद इस विधि से खोलें 36 घंटे का निर्जला व्रत, बरसेगी छठी मैया की असीम कृपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।