विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक दशक बाद शुरू हुई परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया, रायबरेली में 977 के अभिलेखों का हुआ सत्यापन

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:52 PM (IST)

अंबेडकरनगर में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया एक दशक बाद शुरू हुई है। पहले चरण में 357 रिक्त पदों के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अंबेडकरनगर में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया एक दशक बाद शुरू।

  2. 357 पदों के लिए 977 शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन जारी।

  3. टीईटी पास शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति, विशेष टीईटी सीट सुरक्षित।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया करीब एक दशक बाद आगे बढ़ी है। इससे पहले अगस्त 2016 में पदोन्नति हुई थी। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में काउंसलिंग शुरू हुई।

पहले चरण में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति के लिए रिक्त 357 पदों के सापेक्ष 977 शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इसके लिए पांच पटल बनाए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक रामपलट सिंह और विभागीय कर्मचारियों ने सत्यापन किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. पूनम मिश्रा ने बताया कि टीईटी पास शिक्षकों को पदोन्नत किया जाएगा। स्पेशल टीईटी में शामिल शिक्षकों की सीट काउंसलिंग में सुरक्षित रखी जाएगी। परीक्षा पास करने पर उन्हें पदोन्नति मिलेगी, अन्यथा पद वरीयता क्रम में अगले शिक्षक को दिया जाएगा।

उच्च प्राथमिक स्तर की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राथमिक स्तर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसका उद्देश्य जूनियर स्तर पर पदोन्नत होकर जाने वाले शिक्षकों के खाली पद भरना है। फिलहाल, प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति के लिए 450 पद चिह्नित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में PM मोदी के दौरे से पहले नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल: मौरंग-गिट्टी छोड़कर मलबा उठाया

प्राथमिक के प्रधानाध्यापकों के जूनियर स्तर पर जाने से रिक्त पदों की संख्या बढ़ सकती है। उच्च प्राथमिक स्तर की काउंसलिंग मंगलवार को भी जारी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।