विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में PM मोदी के दौरे से पहले नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल: मौरंग-गिट्टी छोड़कर मलबा उठाया

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:35 PM (IST)

लखनऊ में पीएम मोदी के दौरे से पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें मलबे को हटाया गया ...और पढ़ें

इस प्रतीकात्मक फोटो को AI टूल गूगल जेमिनी के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस प्रतीकात्मक फोटो को AI टूल गूगल जेमिनी के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पीएम मोदी के दौरे से पहले नगर निगम सक्रिय।

  2. अतिक्रमण हटाओ अभियान में मलबा हटाया गया।

  3. मौरंग-गिट्टी छोड़ने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए।

संवाद सूत्र, लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित पांचवें राष्ट्रीय कौशल विकास समारोह को लेकर नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। शहर में प्रमुख मार्गों और शहीद पथ के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण, मौरंग, गिट्टी और मलबा हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को वृंदावन कालोनी सेक्टर-एक स्थित शहीद पथ सर्विस लेन किनारे एक शोरूम के सामने नगर निगम की टीम जेसीबी और डंपर लेकर पहुंची।

टीम ने सड़क किनारे पड़े निर्माण मलबे को जेसीबी से उठवाकर डंपर में भरवा लिया, लेकिन वहीं रखी मौरंग और गिट्टी को छोड़ दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब सड़क किनारे अतिक्रमण और निर्माण सामग्री हटाने की कार्रवाई की जा रही है तो मौरंग-गिट्टी को क्यों छोड़ दिया गया।

मौके पर मौजूद नगर निगम की अवर अभियंता लता ने बताया कि मलबा जब्त किया गया है। हालांकि, टीम मौरंग और गिट्टी हटाए बिना ही वहां से चली गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की जेसीबी भी मौके पर मौजूद रही। जोनल अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी अगर किसी का भी मौरंग मलबा सड़क पर पड़ा है तो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।