विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में 12वीं के छात्र ने बिड़हरघाट पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

अंबेडकरनगर में 12वीं के छात्र प्रदीप गिरि ने बिड़हरघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है, बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण वह नाराज था।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 12वीं के छात्र ने बिड़हरघाट पुल से नदी में छलांग लगाई।

  2. पारिवारिक विवाद के कारण छात्र नाराज बताया जा रहा है।

  3. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाश कर रही है।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। बिड़हरघाट पुल से छात्र ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है। कटका के पिंडोरिया गांव निवासी प्रभात गिरि का पुत्र प्रदीप गिरि कक्षा 12 का छात्र है।

मंगलवार सुबह जहांगीरगंज के बिड़हर घाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। वह पुल पर मोबाइल और बाइक छोड़ गया। मौके पर मौजूद एक मूक-बधिर युवक ने इशारों में पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पहुंचकर मोबाइल के जरिए प्रदीप की पहचान की और नदी में उसकी तलाश शुरू कराई। बताया जाता है कि सोमवार को परिवार के लोगों ने किसी बात पर उसे डांटा था, जिससे वह नाराज था।

तलाश अभियान में गोरखपुर से आई राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) की टीम जुटी है। नदी में कूदे युवक के चचेरे भाई की आज बरात जानी थी। छात्र के नदी में कूदने से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका, 27 को अंबेडकर नगर के टांडा और 28 नवंबर को जलालपुर में लगेगा मेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।