अंबेडकरनगर में छठ के बाद लौटे परदेसी, ट्रेन-बसों में बढ़ी भीड़
छठ पूजा के बाद अंबेडकरनगर में परदेसी अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों और बसों में भारी ...और पढ़ें
-1794903079256_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। छठ पूजा के बाद परदेसी अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। सोमवार को बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। अकबरपुर स्टेशन पर दिनभर यात्रियों का तांता लगा रहा।
अकबरपुर से गुजरने वाली दून एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस तीन, सियालदह एक्सप्रेस चार और साबरमती एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। ओखा-गुवाहाटी, जम्मू तवी, गंगा सतलज और फरक्का एक्सप्रेस भी चार से पांच घंटे विलंब से आईं। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी हुई।
लखनऊ, दिल्ली, अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज जाने वाली बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही। कई बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौसम के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। बस डिपो इंचार्ज लक्ष्मी सिंह के अनुसार, यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है।