विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में जमीन विवाद की रंजिश में अधिवक्ता पर की फायरिंग, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:59 PM (GMT+05:30)

अंबेडकरनगर में भूमि विवाद, मुकदमे की पैरवी और जनसूचना मांगने की रंजिश में एक अधिवक्ता पर फायरिंग की गई, जिससे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अधिवक्ता पर भूमि विवाद और रंजिश में फायरिंग हुई।

  2. गोली लगने से घायल अधिवक्ता अस्पताल में भर्ती कराए गए।

  3. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। भूमि विवाद, मुकदमे की पैरवी और जनसूचना मांगने की रंजिश में अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ कई चक्र फायरिंग की गई। गोली लगने से घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

अकबरपुर के सोनगांव निवासी अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ रविवार रात करीब सवा 11 बजे जमालपुर निवासी इंद्रसेन वर्मा से मिलकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि अधियरवां गांव के पास ट्यूबवेल के निकट चार मोटर साइकिलों से पहुंचे सोनगांव के मुस्ताक, उसके सगे भाई नफीस और सलीम, प्रदीप यादव, रवि यादव, राम केवल यादव तथा राजेश ने उन्हें घेरकर गाली-गलौज की।

आरिफ के मुताबिक, जान से मारने की नीयत से मुश्ताक, प्रदीप यादव और रवि यादव ने तमंचे से फायरिंग की। गोली उनके बाएं हाथ की बांह और दाहिने पैर की जांघ में लगी। आरोपितों ने छह-सात राउंड गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए वह गन्ने के खेत में छिप गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले।

यह भी पढ़ें- एक दशक बाद शुरू हुई परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया, रायबरेली में 977 के अभिलेखों का हुआ सत्यापन

अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि आरोपितों से जमीन और मुकदमे की पैरवी को लेकर रंजिश है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित जनसूचना मांगने और शिकायत-पत्र देने के कारण भी विवाद था। उनके प्रार्थना-पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सातों आरोपितों को गिरफ्तार किया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।