विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कटेहरी में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:44 AM (IST)

अंबेडकरनगर के कटेहरी में 17 नवंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 17 नवंबर को कटेहरी में वृहद रोजगार मेला आयोजित।

  2. 18-40 वर्ष के शिक्षित युवाओं को मिलेगा रोजगार।

  3. पंजीकरण 'रोजगार संगम' पोर्टल पर अनिवार्य, निःशुल्क प्रतिभाग।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर देने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 17 नवंबर को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के देव इंद्रावती पीजी कालेज परिसर में वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि मेले में देश और प्रदेश की प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का चयन करके रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 18 से 40 वर्ष तक की आयु के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा उच्चतर शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। मेले में प्रतिभाग के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। प्रतिभाग पूरी तरह निश्शुल्क रहेगा। अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कोहरे के बीच बिना फॉग लाइट दौड़ रहीं अंबेडकरनगर डिपो की बसें, टूटे शीशों के चलते ठिठुर रहे यात्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।