विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में सजेगा पूर्वांचल का ऐतिहासिक 'गोविंद साहब' मेला, 17 दिसंबर को उद्घाटन; 19 को होगा विशेष स्नान

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:39 PM (GMT+05:30)

अंबेडकरनगर में पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। मेले का उद्घाटन 17 दिसंबर को होगा और 19 दिसंबर को गोविंद दशमी पर मुख्य स्नान होगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गोविंद साहब मेले की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक हुई।

  2. मेले का उद्घाटन 17 दिसंबर को, मुख्य स्नान 19 को।

  3. सफाई, सुरक्षा, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को निरीक्षण भवन गोविंद साहब में बैठक हुई। जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा (साधू वर्मा) और जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्र समेत संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मेले का उद्घाटन 17 दिसंबर को होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभारी मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। 19 दिसंबर को गोविंद दशमी पर विशेष स्नान-पूजन के साथ मेला शुरू होगा।

बैठक में सफाई, कूड़ा निस्तारण, फागिंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, साइकिल स्टैंड, पोखरे की सफाई, चेंजिंग रूम, नाव, गोताखोर, चिकित्सा, खाद्य पदार्थों की जांच, खोया-पाया केंद्र, अग्निशमन, अलाव और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों पर रेट बोर्ड लगाने और सीसी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

24 घंटे पेयजल आपूर्ति का निर्देश

लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत को मेला क्षेत्र के मार्गों की समय से मरम्मत कराने, जबकि बिजली विभाग को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और जर्जर तार ठीक करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय से मार्गों के किनारे झाड़ियों की सफाई, फागिंग और शौचालयों की नियमित सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने को कहा गया। जल निगम ग्रामीण को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें- शिक्षा में डिजिटल क्रांति: दो करोड़ से 50 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेंगी स्मार्ट क्लास, अमेठी में काम शुरू 


बैठक में मेला समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से सुझाव भी लिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डा. तेजवीर सिंह, एसडीएम आलापुर राहुल गुप्त और सीओ आलापुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।