अंबेडकरनगर में किसानों को रबी सीजन के लिए मुफ्त मिले बीज, दलहन-तिलहन की बढ़ेगी पैदावार
कृषि विज्ञान केंद्र पांती ने अंबेडकरनगर के 69 किसानों को रबी 2026-27 के लिए दलहन और तिलहन फसलों के उन्नत ...और पढ़ें
-1793931601891_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
कृषि विज्ञान केंद्र ने 69 किसानों को उन्नत बीज बांटे।
सरसों, मटर, चना के उन्नत प्रजाति के बीज वितरित किए गए।
किसानों को वैज्ञानिक खेती और फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र पांती ने रबी 2026-27 की समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के तहत चयनित किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के उन्नत बीज निःशुल्क वितरित किए। वितरण कार्यक्रम रैमलपुर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड परिसर में हुआ, जिसमें 69 पंजीकृत किसान लाभान्वित हुए। इनमें 50 किसानों को सरसों, नौ को मटर और 10 को चना के बीज दिए गए।
चना की उन्नत प्रजाति आइपीसी-63, मटर की आइपीएफडी-13-2 और सरसों की आरएच-725 प्रजाति के बीज वितरित किए गए। वरिष्ठ विज्ञान एवं अध्यक्ष डा. रामजीत, दलहन-तिलहन के नोडल अधिकारी एवं बीज उत्पादन विज्ञानी डा. प्रदीप कुमार कनौजिया और उद्यान विज्ञानी डा. लोकेश यादव उपस्थित रहे।
किसानों को उन्नत प्रजातियों, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, सिंचाई और कीट-रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्हें वैज्ञानिक तकनीक अपनाने और फसल की नियमित देखरेख करने की सलाह दी गई।