बंदर-मानव संघर्ष रोकने के लिए बनेगी हॉटस्पॉट जगहों की लिस्ट, अंबेडकरनगर के टांडा से शुरू होगा पकड़ने का काम
अंबेडकरनगर में मानव-बंदर संघर्ष की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने तेजी से कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बंदरों को पकड़ने, सुरक्षित छोड़ने और प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
बंदरों को पकड़ने, छोड़ने की SOP पर जोर।
प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) की पहचान के निर्देश।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। जिले में मानव-बंदर संघर्ष की बढ़ती समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।
इसमें बंदरों को पकड़ने, परिवहन और सुरक्षित स्थान पर छोड़ने संबंधी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों और उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका के क्रम में मानव-बंदर संघर्ष की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित विभागों को शीर्ष प्राथमिकता पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में बंदर प्रभावित क्षेत्रों (हाटस्पाट) की तत्काल पहचान करने तथा उत्पाती बंदरों और उनके समूहों की अद्यतन सूची तैयार कराने को कहा।
अधिकारियों को दिए आदेश
खंड विकास अधिकारियों और निकायों के अधिशासी अधिकारियों को चिह्नित हाटस्पाट की सूची 10 दिन के भीतर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके आधार पर बंदरों को पकड़ने और समस्या के निराकरण की आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी जगदंबिका प्रसाद ने बताया कि अभियान की शुरुआत टांडा नगर पालिका क्षेत्र से की जाएगी।
वहां हाटस्पाट चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार होने के बाद बंदरों को पकड़ने वाली टीम बुलाई जाएगी। पकड़े गए बंदरों को जंगल और आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। इससे पहले सभी बंदरों का चिकित्सीय परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा, ताकि एसओपी के अनुरूप कार्रवाई हो सके।
यह भी पढ़ें- नेपाल की राह होगी आसान, बाराबंकी में 400 करोड़ से बनेंगे दो थ्री-लेन पुल, सेतु निर्माण के लिए सरयू में उतरीं मशीनें
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय, सभी खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण गुप्त और शिवम कुमार आदि उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।