विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हसिया लेकर खेत में उतरीं अंबेडकरनगर की DM ने खुद काटी धान की फसल, किसानों को किया सम्मानित

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:25 PM (IST)

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने खरीफ सीजन में धान की उत्पादकता जांचने के लिए खुद खेत में उतरकर धान की फसल काटी।

आलापुर के देवरिया बुजुर्ग में धान की कटाई करती डीएम ईशा प्रिया

आलापुर के देवरिया बुजुर्ग में धान की कटाई करती डीएम ईशा प्रिया 

HighLights

  1. जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने खुद काटी धान की फसल।

  2. खरीफ सीजन में धान उत्पादकता का आकलन किया गया।

  3. सीसीई एग्री एप से कटाई, किसानों को किया सम्मानित।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। खरीफ सीजन में धान की उत्पादकता का आकलन करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया खुद खेत में उतरीं। आलापुर तहसील के देवरिया बुजुर्ग गांव में हसिया से फसल काटी।

सीसीई (क्राप कटिंग एक्सपेरिमेंट) एग्री एप के माध्यम से ऑनलाइन चयनित गाटा संख्या 384 में किसान तुफेल अहमद के खेत में फसल की कटाई कराई। निर्धारित 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई और मड़ाई के बाद उपज का वजन कराया। इसमें 21.160 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ।

प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादकता 48.8 क्विंटल आंकी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को क्रॉप कटिंग के सही आंकड़े संकलित कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों से क्षेत्र में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों, धान की किस्मों और उनकी उत्पादकता के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बुलेट पर सवार होकर भारत भ्रमण पर निकला कोलंबियाई कपल पहुंचा यूपी, बोले- 'वी लव इंडिया'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।