विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर कोर्ट की सख्ती, चेक बाउंस के दोषी को चार माह का कारावास; देने होंगे 22.50 लाख रुपये

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:02 PM (IST)

अंबेडकरनगर कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में धर्मेंद्र कुमार वर्मा को दोषी ठहराया है। उन्हें चार माह के साधारण कारावास और 22.50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया गया है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. धर्मेंद्र वर्मा को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया गया।

  2. अदालत ने चार माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई।

  3. परिवादी को 22.50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। जमीन के सौदे में दिए गए तीन चेक बाउंस होने के मामले में अपर सिविल जज (जूडि) राजन राठी की अदालत ने धर्मेंद्र कुमार वर्मा को दोषी ठहराते हुए चार माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने परिवादी को 22.50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश भी दिया।

अकबरपुर के मीरानपुर निवासी अमित त्रिपाठी ने अकबेलपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा से जमीन का सौदा किया था। अमित के अनुसार, जमीन दिलाने के नाम पर धर्मेंद्र ने उनसे कई बार रुपये लिए। जमीन नहीं मिलने पर रकम लौटाने के लिए उन्होंने 20 लाख रुपये के तीन चेक दिए। बैंक में भुगतान के लिए प्रस्तुत करने पर तीनों चेक अनादरित हो गए।

अमित ने गत वर्ष एक मई को विधिक नोटिस भेजा, लेकिन 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने गत वर्ष 30 मई को न्यायालय में परिवाद दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि 20 लाख रुपये नकद देने का कोई लिखित दस्तावेज या आय और बचत का प्रमाण नहीं है। नकद भुगतान आयकर अधिनियम के तहत भी संदिग्ध है। यह भी दलील दी गई कि चेक मदद के लिए दिए गए थे और आंशिक भुगतान हो चुका है। अदालत ने इन तर्कों को निरस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में करवा चौथ पर दिल्ली से घर लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार वालों से हुई थी कहासुनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।